इन राज्यों में हुई दीपावली के अवकाश की घोषणा Diwali Holidays 2025

Diwali Holidays 2025 : भारतवर्ष में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है जिसके चलते भारत के कई राज्यों की सरकारों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए दीपावली की छुट्टियों की घोषणा कर दी है । कई ऐसे राज्य जैसे कर्नाटक उत्तर प्रदेश राजस्थान और बिहार में अलग-अलग अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है इन राज्यों में छुट्टियों का समय कुछ दिनों से बढ़कर दो सप्ताह तक का है यह छुट्टियों का कार्यक्रम वहां के सर्वेक्षणों आयोजनों और त्योहारों के अंतर्गत रखा गया है । इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, छात्र और शिक्षक दोनों इन छुट्टियों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिससे बह पूरे उत्साह के साथ इस त्यौहार का आनंद ले सकें तो चलिए जानते हैं किस किस  राज्य में किन-किन कार्यक्रमों के अनुसार दीपावली की छुट्टियों की घोषणा की गई है ।

इन राज्यों में हुआ है छुट्टियों का बंपर ऐलान

उत्तर प्रदेश (UP): बता दे उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों को इस वीकेंड को मिलाकर लगातार 5 दिन का अवकाश मिल रहा है दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रहेगा उत्तर प्रदेश में 4 दिन का आधिकारिक अवकाश रखा गया है अगर इस वीकेंड को मिलाकर अवकाशों की संख्या क़ो गिना जाए तो यह अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हो जाता है जिससे कुल 5 दिन का ब्रेक मिलेगा इस अवकाश के दौरान शिक्षक और छात्र दोनों ही सद्भावना और उत्सुकता के साथ इस त्यौहार को दीप जलाकर और रंगोली बनाकर खुशियों से सराबोर होकर मनाएंगे

राजस्थान :  इस दीपावली राजस्थान में शिक्षकों और छात्रों की मौज हो गई है क्योंकि राजस्थान शिक्षा विभाग ने शिक्षकों छात्रों को दीपावली पर 12 दिन का अवकाश प्रदान  करके अवकाश का सबसे बड़ा तोहफा दिया है यह अवकाश 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा जिनकी कुल संख्या 12 दिन होती है यह 12 दिन का बहुत बड़ा ब्रेक छात्रों और शिक्षकों के लिए त्यौहार का पूरा आनंद लेने के लिए काफी होगा इस दौरान उन्हें घर की साफ सफाई करने और परिवार के साथ समय बिताने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है राजस्थान के शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को भी इन नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है ।

बिहार : बिहार शिक्षा विभाग ने यहां पर 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के अवकाश की घोषणा की है बिहार में दीपावली की छुट्टियों की इतनी लंबी घोषणा इसलिए की गई है क्योंकि इस बार दीपावली के तुरंत बाद छठ पूजा का संयुक्त अवकाश किया गया है बिहार में दीपावली के तुरंत बाद महापर्व छठपूजा की पूजा होती है यहां पर छठपर्व को बहुत श्रद्धा के साथ और धूमधाम से मनाया जाता है बिहार शिक्षा विभाग का यह फैसला उन परिवारों और शिक्षकों ब छात्रों के लिए बहुत ज्यादा सुखदाई है जो शहर बा नगरों से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव के लिए जाते हैं या किसी पारंपरिक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं ।

4.कर्नाटक: कर्नाटक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लंबा ब्रेक तो दिया है लेकिन इसका मुख्य कारण दीपावली नहीं है यहां पर 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक का अवकाश किया गया है यह अवकाश इसलिए किया गया है क्योंकि यहां सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण (जाति सर्वेक्षण) चल रहा है जो शिक्षक इस सर्वेक्षण में शामिल हुए हैं उनको पूरी सुविधा मिल सके हालांकि यह ब्रेक दीपावली से ठीक पहले होने से दीपावली त्यौहार की तैयारी के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध होगा । 

दीपावली कब है ।

यह जानना जरूरी है कि सन 2025 में दीपावली कब है जिससे सभी अपनी छुट्टियों की योजना बना सकें और त्यौहार की तैयारी समय से कर सकें

  •  धनतेरस 18 अक्टूबर दिन शनिवार
  •  दीपावली /लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर दिन सोमवार
  •  गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर दिन बुधवार
  •  भाई दूज 23 अक्टूबर दिन गुरुवार

इन छुट्टियों का उपयोग कैसे करें?

 सिर्फ आराम करने की बजाय इन लंबी छुट्टियों में हमें कई तरह से छुट्टियों का उपयोग करना चाहिए 

  •  त्योहारों में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हमें कार्य करवाना चाहिए जैसे घर की साफ सफाई सजावट या खाना बनाना इसे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे
  •  इन छुट्टियों में हम ज्ञानवर्धक या कहानियों से संबंधित कोई भी किताब पढ़ सकते हैं जिससे हमें नई-नई जानकारियां मिलेंगी
  •  इन छुट्टी में हम नए हुनर सीख सकते हैं जैसे पेंटिंग बागवानी या कोई नया वाद्य यंत्र बजाना इत्यादि
  • यदि संभव हो तो हमें किसी तरह का कोई सामाजिक कार्य या किसी एनजीओ में या गौ सेवा इत्यादि में समय दे सकते हैं

दीपावली की छुट्टियां सिर्फ पढ़ाई या नौकरी से छुटकारा मिलने का मौका नहीं है बल्कि यह भारत की संस्कृति के रंग में रंगने पारिवारिक रिश्ते मजबूत करने समाज के साथ जुड़ने और ज्ञान तथा खुशियों से अपने जीवन को भरने का समय है अपनी छुट्टियों की योजना बनाएं और प्रकाश के इस पावन पर्व को सुरक्षित तरीके वह उत्साह पूर्वक मनाएं ।

Leave a Comment